सेहत के लिहाज से गर्मियों में दही और छांछ के सेवन से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

सेहत के लिहाज से गर्मियों में दही और छांछ के सेवन से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

सेहतराग टीम

गर्मी इस समय अपने चरम पर है। इसकी वजह से लोगों को पसीने आने शुरु हो गये हैं। वहीं इसके साथ ही लोगों को खाने में भी समस्या होने लगी है। लोग ये सोचने लगे हैं कि गर्मी में ऐसा क्या खाएं जिससे उनकी सेहत बनी रहे और वो स्वस्थ्य रहें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में क्या खाने से हमारी सेहत बिल्कुल सही रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में बीमारियां आपके आसपास न फटकें तो इसके लिए अपनी सेहत को दुरुस्त रखना होगा। अपनी सेहत को कैसे सही रखा जाए इसके लिए हमें अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों, मौसमी फलों (खासकर विटामिन सी और पानी से भरपूर) के साथ ही दही और छांछ की भी मात्रा शामिल करनी चाहिए।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

दही और छांछ

ये दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खासकर इनमें प्रोटीन भरपूर होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह वजन कम करने में भी सहायक है और हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने में काफी कारगर है। दही के सेवन से हाइपरटेंशन से भी राहत मिलती है। कई शोधों से पता चला है कि दही का सेवन करने से चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से काफी राहत मिलती है। गर्मी के मौसम में दही का प्रयोग करते रहने से विभिन्न प्रकार की पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। दही दांतों की मजबूती के लिए भी लाभदायक होता है। इसी प्रकार छांछ अर्थात मट्ठा न केवल पाचनतंत्र को सही रखता है, बल्कि शरीर में विटामिंस की कमी नहीं होने देता है। यह हृदय के लिए फायदेमंद होने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। छांछ में काफी मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसलिए यह दांतों के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें मिलने वाले विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में आइसक्रीम और कुल्फी में क्या है बेहतर, जानें एक्सपर्ट से

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।